
जूनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता: अलीगढ़ बालिका टीम का दबदबा, क्वार्टर फाइनल (अंतिम आठ) में पहुंची।
प्रयागराज में आयोजित 29वीं यूपी स्टेट जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अलीगढ़ की बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पूल मैचों में अलीगढ़ ने कौशांबी को 38-18 और बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) को 32-12 से शिकस्त दी। इन मुकाबलों में यावे राघव एवं हिमानी कुमारी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।
टीम कोच श्री रवि कुमार एवं मैनेजर अनामिका सिंह की अगुवाई में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। टीम की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जिला सचिव श्री सुनील दत्ता जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने आगामी नॉकआउट मैचों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि टीम चैंपियनशिप जीतकर जिले का मान बढ़ाएगी।



