अलीगढ़ जनपद के खैर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ़ जनपद के खैर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार।

अलीगढ़ जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में थाना खैर पुलिस टीम ने एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल 2026 को कोतवाली खैर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी। जिसमें आरोपी ने वादी के पुत्र को जान से मारने की नियत से न केवल मारपीट की, बल्कि उसे गर्म तेल डालकर गंभीर रूप से झुलसा दिया था। इस घटना के संबंध में थाना खैर में मु.अ.सं. 223/26 के तहत धारा 109(1) और 115(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की और वांछित अभियुक्त भोला पुत्र मुकीम निवासी मोहल्ला मुसलमानान, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना क्षेत्र खैर से ही पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले भी उसके खिलाफ कोतवाली खैर में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इससे स्पष्ट होता है। कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है।इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त निरीक्षक रितेश कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार और कांस्टेबल सागर सरोहा की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है। कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *