झम्मन लाल कंपाउंड में होगी श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी की महाआरती…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

झम्मन लाल कंपाउंड में होगी श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी की महाआरती

 

अलीगढ़ श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस पर महानगर में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसी क्रम में संत सानिध्य में ब्राह्मण सेवा संस्थान के तत्वावधान में भगवान परशुराम जी की महा आरती का भव्य दिव्य आयोजन एवं समाज के बुजुर्गों के सम्मान का कार्यक्रम अक्षय तृतीया पर किया जा रहा है।वहीं इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी और पूर्व सूचना देते हुए महाआरती के आयोजक और मुख्य संयोजक दीपक दीक्षित ने एक प्रेस वार्ता में सर्व समाज के लोगों को आशीर्वाद लेने के लिए आमन्त्रित किया और कहा कि ये कार्यक्रम झम्मन लाल कंपाउंड आगरा रोड पर साढ़े पांच बजे रखा गया है।मुख्य संयोजक दीपक दीक्षित ने कहा कि इस कार्यक्रम के संयोजक अमित उपाध्याय रिंकू,सहसंयोजक अनुज उपाध्याय गडराना और विनीत सारस्वत पानखानी होंगे जबकि संत सानिध्य भगवान परशुराम जी की महा आरती के भव्य और दिव्य आयोजन के बाद समाज के बुजुर्गों के सम्मान का कार्यक्रम भी सुनिश्चित है।

[the_ad id='179']