हरा चारा बना बवाल की वजह, गांव में चले लाठी-डंडे…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र के ग्राम कसेर से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां एक भैंस के हरा चारा खाने की कोशिश ने दो पक्षों के बीच विवाद खड़ा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, एक महिला हरा चारा लेकर जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष की खुली भैंस चारा खाने लगी। चारा बचाने के प्रयास में महिला गिर गई।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दादों पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

 

अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए AB LIVE NEWS को लाइक, शेयर और फॉलो करना न भूलें।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *