Ablivenews
बहन से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना दो दलित युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर बेल्ट और थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई की गई।”
अलीगढ़ के थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव दूधमा से मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खुद को भाजपा नेता बताने वाले अर्जुन पुत्र रनवीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो दलित युवकों की बेल्ट और थप्पड़ों से पिटाई की।
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने अपनी बहन से कथित छेड़छाड़ का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर उनके साथ मारपीट की गई।
वहीं, पीड़ित युवती ने थाना पालीमुकीमपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, ये आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए AB LIVE NEWS को लाइक, शेयर और फॉलो करना न भूलें।



