UP में घटेंगी शराब की दुकानें,बीयर-अंग्रेजी और देसी की दुकानें होंगी एक, दुकानदारों को झटका.

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

UP में घटेंगी शराब की दुकानें, बीयर-अंग्रेजी और देसी एक ही वाइन शॉप में मिलने से दुकानदारों को झटका.

शराब के शौकीनों के लिए उत्तर प्रदेश में बुरी खबर है. योगी सरकार द्वारा लाई जा रही नई आबकारी नीति के चलते प्रदेश में शराब की दुकानों की संख्या कम हो जाएगी.नई आबकारी नीति के तहत अब सरकार ने पहली बार शराब की कंपोजिट दुकानें खोले जाने को मंजूरी दे दी है, जिससे अब यूपी में अंग्रेजी, बीयर और वाइन की एक साथ एक दुकान पर की बिक्री की जा सकेगी. इस फैसले के बाद प्रदेश में करीब तीन हजार से ज्यादा दुकानें कम हो जाने की संभावना हैं. इससे मौजूदा 12533 दुकानों की संख्या घटकर 9362 रह जाएगी।

नई आबकारी नीति 2025-26

प्रदेश की नई आबकारी नीति 2025-26 छह फरवरी को घोषित की गई थी. नई नीति में ज्यादा राजस्व एकत्र करने के लिए शराब की दुकानों के लाइसेंस के नवीनीकरण की जगह ई-लाटरी व्यवस्था की गई है. वहीं नीति में दूसरा सबसे बड़ा बदलाव प्रदेश में शराब की कंपोजिट दुकानें खोलने को लेकर किया गया है. सरकार ने आबकारी विभाग को वर्ष 2025-26 में 60,000 रुपये का राजस्व एकत्र करने का लक्ष्य दिया है. सरकार को ई-लॉटरी से अब तक 84.95 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।

1 अप्रैल से खुलेंगी 3,171 कम दुकानें

इस नई आबकारी नीति के चलते पहली अप्रैल से प्रदेश में 3,171 शराब की कम दुकानें खोली जाएंगी. इस बारे में आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि कंपोजिट दुकानों में अंग्रेजी शराब, बीयर व वाइन की बिक्री एक साथ की जा सकेगी. इसलिए दुकानों की संख्या कम हुई है. अगर जरुरत महसूस हुई तो दुकानों की संख्या में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

[the_ad id='179']