आईआईएमटी अलीगढ़ में ‘दिशा 2025’ जॉब फेयर का भव्य आयोजन 350 छात्रों को मिला ऑफर..

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

आईआईएमटी अलीगढ़ में ‘दिशा 2025’ जॉब फेयर का भव्य आयोजन

अलीगढ़, 11 मार्च 2025 — आईआईएमटी अलीगढ़ में ‘दिशा 2025’ जॉब फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें 31 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 350 से अधिक छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए। यह कार्यक्रम छात्रों के करियर को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत-सम्मान के साथ हुई। इस अवसर पर आईआईएमटी अलीगढ़ के चेयरमैन इंजी. पंकज महलवार, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य, आईआईएमटी के प्राचार्य शंभू रावत, दिनकर इंडस्ट्रीज के एमडी हरि शंकर अग्रवाल, और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड टी.एस. राजपूत ने शिरकत की।

अपने संबोधन में इंजी. पंकज महलवार ने कहा कि आईआईएमटी अलीगढ़ एक सेतु के रूप में कार्य कर रहा है, जो छात्रों और नियोक्ताओं के बीच एक मजबूत कड़ी बना रहा है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का दिन उनके भविष्य को संवारने का एक सुनहरा अवसर है और सभी को पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार देना चाहिए।

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने कहा कि इग्नू और आईआईएमटी मिलकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने यह घोषणा की कि इग्नू का एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम जल्द ही छात्रों को और अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

ट्रेनिंग और प्लेसमेंट हेड टी.एस. राजपूत ने प्रमुख उपस्थित सुब्रोस लिमिटेड मानेसर गुड़गांव रॉमसन ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड आगरा,saketa.अपिनले, प्राइवेट लिमिटेड आकाल इनफॉरमेशन सिस्टम डीबी इंजीनियरिंग सॉल्यूशन नोएडा श्री बालाजी पावर प्रेस प्राइवेट लिमिटेड निहारिका जेपी ऑटोमोबाइल्स लिमिटेड आईएम सी इस ग्रुप, हेलो इंफिनिटी आदि सभी नामचीन कंपनियों का परिचय कराया और बताया कि विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियां इस जॉब फेयर में शामिल हुईं, छात्रों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मंच मिला और 119 छात्र छात्राएं चयनित की गई।

आईआईएमटी अलीगढ़ के प्राचार्य शंभू रावत ने समापन भाषण देते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, कंपनियों और आयोजकों का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष 2026 में इससे भी भव्य और प्रभावशाली जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का संचालन प्रखर गोयल द्वारा किया गया। साथ ही पीआर शर्मा, उमेश, अभिलाष, आशीष, गिरिराज, अमर, सुनील चौहान, डॉ. गीता,कुलदीप , नदीम और अन्य सदस्यों ने ‘दिशा 2025’ को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

‘दिशा 2025’ ने छात्रों को करियर के नए आयामों से जोड़ा और आईआईएमटी अलीगढ़ की प्रतिबद्धता को दोहराया कि वह अपने छात्रों को सर्वश्रेष्ठ भविष्य देने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

[the_ad id='179']