अलीगढ़:ज्ञान महाविद्यालय के स्काउट-गाइड शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन..

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:


ज्ञान महाविद्यालय के स्काउट-गाइड शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

अलीगढ़।आगरा रोड स्थित ज्ञान महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के पाँच दिवसीय शिविर का समापन समारोह होली के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के बी.एड. तथा डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। इस समारोह में महाविद्यालय के सचिव रितिका गोयल, निदेशक ज्ञान ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूट डॉ.गौतम गोयल, प्रबन्धक ज्ञान महाविद्यालय मनोज यादव, प्राचार्या डॉ. सोनाली गुप्ता ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में प्रो. अंजना कुमारी (डीन एवं संयोजक शिक्षा संकाय, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय, अलीगढ़।) ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वहन किया।
गौतम सैनी (मास्टर ट्रेनर) ज्योति भार्गव (जिला प्रशिक्षण आयुक्त) श्री कुलदीप (ट्रेनिंग काउंसलर), हिमाशु वार्ष्णेय (ट्रेनिंग काउंसलर) ने इस शिविर में प्रशिक्षक की भूमिका का निर्वहन किया। शिविर का आरम्भ सर्व धर्म सभा द्वारा किया गया। तत्पश्चात् सभी प्रशिक्षुओं का दीक्षा संस्कार कराया गया।

प्रशिक्षुओं द्वारा टेंटों का निर्माण किया गया जिनका मूल्यांकन मुख्य अतिथि प्रो० अंजना कुमारी, सचिव रितिका गोयल एवं प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्षा,डॉ० शिवानी पिप्पल द्वारा किया गया। तत्पश्चात् स्वराज्य सभागार में शिविर के समापन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। स्वागत श्रृंखला के पश्चात बी.एड. विभागाध्यक्ष गिर्राज किशोर ने मुख्य अतिथि का संक्षिप्त परिचय दिया। इसी श्रृंखला में विभिन्न टोलियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई। डी.एल.एड. प्रशिक्षु शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने पाँच दिवसीय शिविर के अनुभव साझा किए। शिविर प्रभारी डॉ. बीना अग्रवाल ने पाँच दिवसीय शिविर का क्रमशः विवरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के समापन में तम्बू निर्माण का परिणाम घोषित किया गया जिसमें G-7 प्रथम, G-6 द्वितीय तथा G3, G4 तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया गया। इसके साथ ही S-1 को भी प्रतीक चिह्न देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

तत्पश्चात् अधिशासी अधिकारी डॉ. ललित उपाध्याय ने स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षुओं को शिविर की महत्ता से अवगत कराते हुए उन्हें अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी। अगले चरण में मुख्य अतिथि प्रो. अंजना कुमारी ने प्रशिक्षुओं को बताया कि स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण प्राप्त कर आप देश में अपनी कर्मठता एवं सेवा भाव से समाज के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज यादव ने विद्यार्थियों को भावी भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं एवं उन्हें योग्य एवं कुशल शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में ज्ञान महाविद्यालय की सचिव रितिका गोयल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया तथा विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्व अनुशासित होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रशिक्षु अनु उपाध्याय एवं डी.एल.एड. प्रशिक्षु मौसम ने किया।

बी.एड. विभाग से शिविर की प्रभारी डॉ.बीना अग्रवाल एवं सहप्रभारी सोनू कुमार सिंह तथा डी.एल.एड. विभाग से रवि कुमार एवं सहप्रभारी शोभा सारस्वत रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर वर्ग के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

[the_ad id='179']