
एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत पड़ोसीयों ने लगाया आत्महत्या का आरोप परिजनों ने किया इनकार।
अलीगढ़:खैर कस्बा के मोहल्ला गौतमान में से मात्र 7 लोग सुबह 5:00 बजे एक मृतक को अंतिम संस्कार करने ले जाते हुए देखे तो मोहल्ले में काना फुसी होने लगी।
कुछ समय बाद पता चला कि कस्बे का ही युवक दिनेश कुमार शर्मा उर्फ़ दिन्ना 42 वर्ष पुत्र चंद्रपाल का रात 12:30 बजे निधन हो गया था।
जिसे परिजनों ने सुबह 5:00 बजे खैर के शिव धाम में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ले वाले इस बात को लेकर हैरत में थे की परिजनों ने मोहल्ले में किसी को भी सूचना नहीं दी क्या कारण रहा।
पड़ोसी दीपक गौतम ने इसकी सूचना खैर पुलिस को दी मौके पर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार यादव पहुंचे और कुछ देर बाद खैर इंस्पेक्टर दुष्यंत तिवारी भी पहुंच गए।
पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि मृत्यु हो जाना कोई बड़ी बात नहीं किंतु इस तरह सुबह 5:00 बजे मौत के कारण को संदिग्ध बना रहा है।
वहीं मोहल्ले वासियों ने बताया कि पिछले वर्ष दिनेश ने करीब 90 लाख रुपए की अपनी संपत्ति बेची थी।
पत्नी पिंकी देवी ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि मेरे परिजन घर से दूर रहते हैं।
घर में कोई विवाद नहीं था देर रात अचानक तबीयत खराब होने से उनके घर पर ही मृत्यु हो गई।
जिसकी सूचना मैं परिजनों को दी मेरे परिजन और नजदीकी रिश्तेदार आ जाने पर सुबह जल्दी उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था उसने अपने पीछे पत्नी पिंकी देवी बेटा विष्णु कुणाल एवं बेटी लक्ष्मी को रोते बिलखते हुए छोड़ा है।
रिपोर्ट:सूरज शर्मा टीम ए बी लाइव न्यूज




