अलीगढ़:ढपरा रोड पर डेयरी संचालको पर ₹63000 का भारी जुर्माना- डेयरी संचालकों को चेतावनी.

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

ढपरा रोड पर डेयरी संचालको पर ₹63000 का भारी जुर्माना- डेयरी संचालकों को जमकर लगाई फटका

डेयरी संचालकों को नगर आयुक्त की चेतावनी गोबर और गंदगी नाले नालियों में बहाने पर रोजाना होगी जुर्माना और  विधिक कार्यवाही

अलीगढ़ में अवैध डेयरी संचालको द्वारा गोबर व गंदगी सड़क व नालियों में बहाने के कारण सफ़ाई व्यवस्था में आ रही बाधा हो देखते हुए शनिवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पर डेयरी संचालकों पर कार्यवाई करते हुए ₹63000 का भारी जुर्माना वसूल किया।

आज पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा के साथ एसएफआई डॉ रामजीलाल नगर निगम इंफोर्समेंट ने ढपरा रोड पर अवैध डेयरी संचालकों के विरुद्ध कार्यवाई के लिये अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई करते हुए पशु कल्याण अधिकारी ने नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए ₹63000 का जुर्माना वसूलते हुए डेयरी संचालको को कड़ी चेतावनी देते हुए गोबर व गंदगी नाले नालियों में न बहाने की कड़ी हिदायत दी

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा शहर की छवि ख़राब करने वालो के विरुद्ध नगर निगम सख्त से सख्त कदम उठाएंगे जो लोग लगातार चेतावनी के बावजूद सफ़ाई व्यवस्था को बाधित कर रहे है उनको चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए अधिनस्थों को निर्देश दिए गए है।

[the_ad id='179']