
खैर क्षेत्र में नहर से मिला 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील।
जनपद के खैर क्षेत्र में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार बरका पुलिस चौकी के पास स्थित नहर के अंदर सुबह लगभग 11 बजे स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक हिंदू प्रतीत हो रहा है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी खैर संजीव कुमार तोमर ने आमजन से अपील की है। कि यदि कोई व्यक्ति इस युवक को पहचानता हो या उसके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी रखता हो, तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पहचान सुनिश्चित करने के लिए कपड़ों और हुलिए के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ताकि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना प्रसारित की जा रही है। जिससे मृतक के परिजनों तक जल्द से जल्द जानकारी पहुंचाई जा सके।क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तोमर ने अपील करते हुए अपना संपर्क नंबर 9454401242 जारी किया है। और कहा है। कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत संपर्क करें। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा करने की बात कही है।



