ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में धरना-प्रदर्शन जारी, वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया ऐलान…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में धरना-प्रदर्शन जारी, वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया ऐलान…

इगलास/अलीगढ़: बार एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष विवेक प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सब-रजिस्ट्री कार्यालयों के स्थान पर फ्रंट ऑफिस के माध्यम से ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने का सभी वकीलों ने एकमत होकर विरोध किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक शासन स्तर पर इस मामले में कोई ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक अधिवक्ता दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता और टाइपिस्टों के साथ प्रतिदिन सब-रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। साथ ही तहसील स्थित न्यायालयों में न्यायिक कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें