Ablivenews
“पुरानी रंजिश… फिर भड़का विवाद… और देखते ही देखते गांव में खूनी संघर्ष छिड़ गया!”
अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के ग्राम तालसपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रोरावर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर तुरंत काबू पाया। पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय सिंह के अनुसार, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।



