
प्रदेश में चार दिसंबर से फेंगल तूफान के असर से पुरवा हवा चलेगी।
इसके बाद प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में क्रमश: गिरावट के साथ मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा।
वहीं चक्रवाती तूफान फेंगल का असर लखनऊ-चेन्नई की उड़ानों पर भी पड़ा। इससे यात्री परेशान रहे। अमौसी एयरपोर्ट से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-518 एक घंटे देरी से टेकऑफ कर सकी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की कनेक्टिंग फ्लाइट एएक्सबी-1235 सवा एक घंटे देरी से पहुंची।
चेन्नई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-5367 एक घंटे देरी से पहुंची।
इंडिगो की ही कनेक्टिंग उड़ान 6ई-6167 50 मिनट देरी की शिकार हुई। कई ट्रेनें भी लेट हुई हैं।




