अलीगढ़:मूर्ति हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव चार बाइक फूंकी दो हिरासत में.

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ़:थाना रोरवर के अंतर्गत डॉ आंबेडकर की मूर्ति हटाने पहुंची पुलिस पर हुआ जबरदस्त पथराव , भीड़ ने 4 बाईकों में लगाई आग ,भीड़ हुई उग्र और हमलावर भीड़ का पुलिस पर जबरदस्त दवाब मामला थाना रोरवर के इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की जमीन पर डॉ आंबेडकर की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव जाटव समाज ने दिया था और मूर्ति लगाई गई थी वही स्थानीय बघेल समाज वहां मंदिर बनाने की बात कर रहा था कल सोमवार को यह विवाद sdm कोल के यहां भी पहुंचा था पिछले तीन दिनों से ग्राम में इस विवाद को लेकर तनाव था  आज शाम पुलिस मूर्ति हटाने पहुंची तो लोग वहां मूर्ति को घेरे बैठे थे चार थानों की फोर्स बुलाकर मूर्ति को घेरे बैठे लोगों को हटाने का प्रयास किया गया तभी भीड़ उग्र हुई और हुआ जबरदस्त बवाल।

मामले में वर्तमान प्रधान निर्देश लोधी और पूर्व प्रधान छत्रपाल लोधी को हिरासत में लिया गया है गांव में तनाव बना हुआ है।

[the_ad id='179']