अलीगढ़:गांधी पार्क बस स्टैंड पर रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

गांधी पार्क बस स्टैंड पर रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अलीगढ़। गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के सामने शुक्रवार को एक रिक्शा चालक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था और बस स्टैंड क्षेत्र में ही रहता था।

शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने उसे सड़क किनारे पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर गांधी पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *