पति ने पत्नी पर लगाया किन्नर होने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

शादी के बाद शुरू हुआ ऐसा विवाद, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अलीगढ़ में पति ने पत्नी के किन्नर होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया।”

 

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के फिरदौस नगर में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है।

 

पति का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। उनका कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में ससुराल पक्ष से शिकायत की तो विवाद और बढ़ गया।

 

आरोप है कि महिला आत्महत्या की धमकी भी देती है। वहीं, घटना के दौरान हंगामे और मारपीट से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

फिलहाल, पति द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए और ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए AB LIVE NEWS के साथ जुड़े रहिए।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *