CCTV में कैद अलीगढ़ की दबंगई! दुकान में घुसकर कारोबारी को बेरहमी से पीटा…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“दुकान में घुसकर कारोबारी पर हमला… आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने बरसाए लाठी-डंडे और मुक्के। अलीगढ़ के खैर कस्बे से मारपीट का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।”

 

अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र में एक कारोबारी के साथ दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है।

 

बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कारोबारी पर हमला कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

मारपीट में घायल कारोबारी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

हालांकि, दर्ज मुकदमे में मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद हिंसक रूप ले बैठा, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

अब सवाल यह है कि आखिर दुकान के अंदर घुसकर हमला करने की वजह क्या थी? इसका जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *