Ablivenews
“दिनदहाड़े गोलियां… इलाके में दहशत… और फिर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अलीगढ़ में फायरिंग कांड के बाद गभाना पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि एक-एक कर 9 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए।”
अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई 2026 को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना गभाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 अभियुक्तों और अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 अवैध तमंचे और 315 बोर के 5 खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
बरामद हथियारों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अब बड़ा सवाल… आखिर छोटी-छोटी रंजिशें कब तक गोलियों की गूंज में बदलती रहेंगी? और अवैध हथियारों का यह नेटवर्क कहां तक फैला है?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
हर बड़ी खबर सबसे पहले… सिर्फ AB LIVE NEWS पर।



