बिग बॉस कन्नड़ में नजर आईं 57 वर्षीय कन्नड़ एक्ट्रेस अपर्णा वस्तारे का निधन, दो साल से फेफड़े के कैंसर से रही थीं जूझ

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

नई दिल्ली(कुनाल घोष ) : इन दिनों कैंसर की चर्चा हर तरफ है. इसी बीच कन्नड़ इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आई है. दरअसल, बिग बॉस कन्नड़ के सीजन वन में नजर आ चुकीं पॉपुलर कन्नड़ एक्ट्रेस, टेलीविजन प्रस्तोता और पूर्व रेडियो जॉकी अपर्णा वस्तारे का गुरुवार रात निधन हो गया, उनके करीबी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दीं. बता दें, 57 वर्षीय वस्तारे पिछले दो सालों से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रही थीं, उनके पति नागराज वस्तारे ने बताया. 

 डीडी चंदना पर प्रस्तोता के रूप में अपने काम और कई सरकारी कार्यक्रमों और कार्यक्रमों की एंकरिंग के लिए जानी जाने वाली अपर्णा के कन्नड़ में बेहतरीन उच्चारण की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी थी. 1998 में, उन्होंने दिवाली समारोह के हिस्से के रूप में लगातार आठ घंटे तक शो प्रस्तुत करके एक रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 1984 में पुट्टन्ना कनागल की आखिरी फिल्म ‘मसनदा हूवु’ से सिनेमा में अपनी शुरुआत की और कई कन्नड़ टीवी शो में अभिनय किया,

[the_ad id='179']