अपना दल ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
मौदहा हमीरपुर।क्षेत्र के किसानों और बेरोजगारों की समस्या उठाते हुए अपना दल (कमेरावादी)ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
अपना दल (कमेरावादी)के जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा के नेतृत्व में पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा जिसमें बुण्देलखण्ड में औद्योगिकीकरण करने,सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार खत्म करने के साथ ही किसानों की फसलों को नीलगायों और अन्ना पशुओं से होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया गया है।इस दौरान सुरेश कुमार, कालीचरण, भय्यालाल,सोनी देवी, ज्योतिवर्मा,मुलिया आदि मौजूद रहे।




