झारखंड:- झारखंड विधानसभा के चौथे चरण के मतदान के लिए मतदानकर्मी सक्रिय दिखे।15 सीटों के लिए कल 16 दिसम्बर को होना है मतदान। जिसे लेकर आज रविवार को मतदानकर्मियों को उनके बूथों एवं कलस्टर के लिए भेजा गया। मतदानकर्मियों को अतिसुदुरवर्ती एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर भेजने के लिये चॉपर की सहायता ली गई।
जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मधुपुर, देवघर,बगोदर,सिंदरी,निरसा, चंदनक्यारी,झरिया,धनबाद,टुंडी और बाघमारा विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है।वही मधुपुर,देवघर ,गांडेय , सिंदरी, बोकारो, चंदनक्यारी,निरसा, धनबाद,झरिया एवं बाघमारा में मतदान होगा।वही जमुआ, डुमरी, बगोदर, गिरिडीह, टुंडी में मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदाता अपना मत डाल सकते है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने मीडिया को बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले मतदानकर्मियों और अभिकर्ता को मतदान केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है।इसके उपरांत मॉक पोल की प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी।जिन विधानसभा सीटों के लिए मतदान की समाप्ति के समय अपराह्न 3 व 5 बजे तक है,वहां उस समय पर मौजूद सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे।
कुमार सावन की रिपोर्ट:-झारखंड