स्वेच्छिक रक्तदान दाता संस्था के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया(गढ़वा) – स्वेच्छिक रक्तदान दाता संस्था के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान। मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में 18 रक्तवीर स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। शिविर के अवसर पर बिहार से आये कलाकारों के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से रक्तदान जागरूकता चलाया गया और इसके लाभ बताये गये। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह नितेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी के काल में आम लोगों की दिनचर्या सीमित हो गई है। जिले में कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें समय-समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है। जिला में रक्त की कमी नहीं हो इसलिए VBDA की टीम सक्रियता से कार्य कर रही है।

भंडरिया प्रखंड में संघ के कई स्वयंसेवक कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं। रक्तदान को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी के परिणामस्वरूप आज रक्तदान किया गया है। रक्तदान को लेकर क्षेत्र में भंडरिया प्रखंड प्रमुख रामकृष्ण किशोर भी जागरूकता अभियान चला रहे हैं जिसका सकारात्मक परिणाम आया है। भंडरिया जैसे सुदूरवर्ती प्रखंड में यह तीसरा रक्तदान शिविर है। रक्तदान करने वालों में
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह नितेश कुमार, भंडरिया प्रखंड प्रमुख रामकृष्ण किशोर, खंड सेवा प्रमुख ,संजय कुमार सिंह, vlw प्रवीण दूबे, JE अमोद उराँव, अनुसेवक जितेंद्र राम, निमेश मिज युवा जागृति मंच के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद प्रजापति, भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार केशरी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक राजू सिंह,आनंद कुमार गुप्ता,अशोक कुमार केशरी, दिलीप कुमार तमोली,रंजन कुमार प्रजापति, प्रेमनाथ ठाकुर, राहूल प्रताप,संतोष कुमार सिंह,दयानंद पाठक आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *