विकास की गिरफ्तारी पर मां बोलीं- हर वर्ष सावन में महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाता था वो

विकास की गिरफ्तारी पर मां बोलीं- हर वर्ष सावन में महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाता था वो
कानपुर, । मोस्टवांटेड विकास दुबे की गिरफ्तारी उज्जैन में होने के बाद मां ने सावन में प्रति वर्ष उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाने की बात कही है। चौबेपुर में बिकरू कांड के समय कही बात उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि सरकार जो सही समझे उसके साथ करे।

चौबेपुर के बिकरू में सीओ समेत आठ पुलिस जवानों की हत्या के बाद फरार हुए मोस्टवांटेड विकास दुबे की मां सरला देवी अपने छोटे बेटे प्रकाश के साथ लखनऊ के मकान में रहती हैं। गुरुवार की सुबह उनके घर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने मोस्टवांटेड अपराधी बेटे विकास दुबे की गिरफ्तारी उज्जैन में होने की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि वह हर साल सावन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाता था। बेटे विकास की ससुराल भी मध्यप प्रदेश में ही है। गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब सरकार जो उचित समझे वही करे, इससे उन्हें को फर्क नहीं पड़ेगा।
चौबेपुर में बिकरू कांड के बाद भी मोस्टवाटेंड विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा था कि कितनी बार समझाया था उसको, लेकिन उसने मेरी एक न सुनी। अब विकास मर भी जाए तो मुझे इसका गम नहीं है। विकास के कारण पूरा परिवार परेशानी झेलता आया है। उन्होंने बताया था कि करीब चार माह पहले विकास लखनऊ आया था तभी मुलाकात हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *