राम मंदिर प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ का हुआ आयोजन

राम मंदिर प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ का हुआ आयोजन

डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVEसंवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)

ओबरा सोनभद्र भव्यता के साथ जनपद के चारो तहसील पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ प्रारंभ है।महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन कराए जाने को लेकर ओबरा तहसील क्षेत्र के ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित राम मंदिर प्रांगण में रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में ओबरा एसडीएम श्री प्रकाश चंद, तहसीलदार सुनील कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमती देवी द्वारा विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान के साथ पूजन अर्चन प्रारंभ हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर को नगर पंचायत ओबरा द्वारा भव्य तरीके से मंदिर प्रांगण को सजाया गया।जिसके साथ ही सुंदरकांड पाठ आचार्य महेशदेव पांडेय,सुरेश देव पांडेय, अरविंद शुक्ल, अनुराग दूबे द्वारा संचालित हो रहा है।इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह,नायब तहसीलदार रवि प्रजापति,सभासद राहुल श्रीवास्तव,चंद्रावती देवी,विकास सिंह,बीजेपी मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय,सुनील मिश्रा,सौरभ अग्रवाल,नीरज भाटिया,बिंदु कन्नौजिया,मनोज सिंह,बब्बू तिवारी,राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *