पत्रकार को पितृ शोक
डिजिटल भारत न्यूज़24×7 वेब पोर्टल चैनल- उपेन्द्र कुमार तिवारी (दुद्धी ब्यूरो/ सोनभद्र / उत्तर प्रदेश)
दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय पत्रकार व वाराणसी से प्रकाशित एक हिंदी अखबार के पत्रकार विष्णु अग्रहरी के पिता 75 वर्षीय बेचन प्रसाद का रविवार को मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे निधन हो गया।मंगलवार की सुबह उन्हें पेशाब में दिक्कत हुई थी। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था।उपचार के बाद आवश्यक दवा लिखकर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
बाद में घर पहुंचने के बाद करीब 2:00 बजे दिन में उनकी अचानक मृत्यु हो गई। उनके मृत्यु से पूरे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। विष्णु अग्रहरी के जान-पहचान के लोग उनके आवास पर जाकर उन्हें ढांढस बनाने में लगे रहे। स्थानीय पत्रकारों ने दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति करने के लिए जहां प्रार्थना किया वहीं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।