ब्रज फ़िल्म महोत्सव में दिखेगी ब्रज संस्कृति की झलक – गोबिंद

 

ब्रज फ़िल्म महोत्सव में दिखेगी ब्रज संस्कृति की झलक – गोबिंद
फ़िल्म के माध्यम से अपने संस्कार अपनी संस्कृति का एक साथ दिखेगा संगम – विक्रांत
अलीगढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व संवाद केंद्र ब्रज प्रान्त के प्रयासों से लगने वाले “ब्रज फ़िल्म फेस्टिवल” के सम्बंध में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जनपदीय क्षेत्र के युट्यूबर्स को आमंत्रित किया गया जिसमें विश्व संवाद केन्द्र ब्रज प्रान्त द्वारा आयोजित ब्रज फ़िल्म महोत्सव के बारे में विस्तृत चर्चा हुई, उक्त विषय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि इस फ़िल्म महोत्सव में विश्व संवाद केन्द्र द्वारा थीम निर्धारित की गई है इसमें पर्यावरण, गाय (गौ माता), स्वरोजगार, मेरा गांव मेरा तीर्थ, वोकल फ़ॉर लोकल, महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता संग्राम में ब्रज, ब्रज के पौराणिक स्थान, विज्ञान वरदान या अभिशाप, परिवार एवं भारतीय संस्क्रति जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इस प्रकार के आयोजनों से हम अपनी परंपरा अपनी संस्कृति आने संस्कारो को जीवित रख सकते इस प्रकार के फ़िल्म महोत्सव हमारे ब्रज की जीवन शैली को आने वाली पीढ़ियों में एक अच्छा सन्देश देने का कार्य करेंगे।
महानगर प्रचारक विक्रांत ने कहा कि ब्रज फ़िल्म महोत्सव में आवेदन करने के लिए संघ कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते हैं तथा अपनी फिल्म entries. bffb@gmail. com google drive के माध्यम से भेज सकते हैं आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसम्बर है तथा फ़िल्म महोत्सव का आयोजन 9 जनवरी 2023 को होगा। इस फिल्मोत्सव के माध्यम से डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन फ़िल्म, मोबाइल फ़िल्म एवं शॉर्ट फिल्म बनाने वाले युवाओं को एक बड़ा मंच मिलेगा साथ ही आने वाली पीढ़ियों को एक नई दिशा मिलेगी।
9 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले ब्रज फ़िल्म महोत्सव को लेकर तैयारियों जोरों पर है। ब्रज फ़िल्म महोत्सव का आयोजन विश्व संवाद केंद्र ब्रज प्रान्त के तत्वाधान में किया जा रहा है।संचालन ज्ञानेश शर्मा ने किया इस अवसर पर धीरज चौधरी, प्रशांत कुमार, रवि, आयुष, धर्मेन्द्र चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *