भाजपा केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह का प्रदर्शन इस द बेस्ट..राजनाथ है भाजपा और गैर भाजपाई मतदाताओं की पहली पसंद…

नई दिल्‍ली, आइएएनएस। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोदी कैबिनेट के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में शुमार हैं। याद करें साल 2019 में उन्‍होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। तब वह पहला राफेल लड़ाकू विमान लाने फ्रांस गए थे। हाल ही में उन्‍होंने अत्याधुनिक कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आइएनएस खंडेरी में सवार होकर नौसेना की लड़ाकू क्षमताओं का जायजा लिया था। आईएएनएस सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोदी कैबिनेट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले मंत्री हैं।

समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्वेक्षण एनडीए सरकार के 8 साल पूरे होने पर किया गया था। इसमें एनडीए और गैर एनडीए मतदाताओं को शामिल किया गया था। इन मतदाताओं का मानना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रदर्शन बेहतरीन है। इस सर्वेक्षण में कई पैरामीटर शामिल थे। सर्वेक्षण के अनुसार, राजनाथ सिंह एनडीए और गैर एनडीए दोनों मतदाताओं में लोकप्रिय हैं। एनडीए मतदाताओं ने 8.36 स्कोर जबकि विपक्षी मतदाताओं ने 7.03 स्कोर दिए थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने मुस्लिम मतदाताओं में भी लोकप्रिय है। राजनाथ सिंह ने मुस्लिम समुदाय के सामाजिक समूह में 6.30 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। हालांकि एससी एसटी के एक अन्य सामाजिक समूह में वह 7.63 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद रहे। आईएएनएस सी-वोटर के सर्वेक्षण के अनुसार सिख, ओबीसी और यूसीएच समूह के मतदाताओं के बीच भी रक्षा मंत्री (Defence Minister Rajnath Singh) बेहद लोकप्रिय हैं।

आईएएनएस सी वोटर सर्वे के अनुसार राजनाथ सिंह ने सिख मतदाताओं में 8.48, ओबीसी में 8.05 और यूसीएच समुदायों में 7.70 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। राजनाथ सिंह की लोकप्रियता युवाओं और बुजुर्गों में भी बढ़ रही है। राजनाथ सिंह साल 18 से 24 वर्ष के उम्र समूह के बीच 7.34 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्‍होंने 55 से अधिक आयु समूह के बीच 7.72 अंक के साथ शीर्ष स्‍थान हासिल किया है। राजनाथ सिंह किसानों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *