अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के ऊर्जांचल शाखा का बैठक संपन्न ,उर्जान्चल शाखा की कमेटी गठित।
अनपरा ब्यूरो चीफ- राजन कुमार सिंह (अनपरा/ सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सोनभद्र के ऊर्जांचल शाखा की बैठक संपन्न हुई जिसमें महासभा के शाखा स्तरीय गठन की चर्चा हुई व क्षेत्रीय समाज के हित में विशेष बल दिया गया तथा सार्वजनिक क्षेत्र में समाज की सहभागिता को लेकर गंभीर चर्चायें हुई।
बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा निम्न कमेटी गठित की गई , इस गठन में नंदकिशोर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष , भैया अभिषेक कुमार सिंह महासचिव , आजाद सिंह, अजय प्रताप सिंह , अनिल सिंह , अखिलेश सिंह संगठन सचिव , मनोज सिंह , अमरनाथ शाही प्रचार सचिव , भानु प्रताप सिंह संयुक्त सचिव , अशोक सिंह व अंकित सिंह उप कोषाध्यक्ष , विजय सिंह संरक्षक , हरदेव सिंह , सुनील सिंह , लोकेश सिंह , राकेश सिंह , विजय प्रताप सिंह , डॉ आरएन सिंह , प्रियरंजन अभिषेक नारायण सिंह इत्यादि लोगो ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन को मजबूत करने में जुटे रहें ।