अलीगढ़ ज्ञान महाविद्यालय के एन एस एस के तीसरे दिन मेरा युवा भारत पर संगोष्ठी व समूह चर्चा आयोजित…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

ज्ञान महाविद्यालय के एन एस एस के तीसरे दिन मेरा युवा भारत पर संगोष्ठी व समूह चर्चा आयोजित
अलीगढ़। ज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा डॉ आम्बेडकर सामुदायिक भवन पड़ियावली में आयोजित विशेष शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को मेरा युवा भारत के तहत संगोष्ठी व विभिन्न सामाजिक विषयों पर समूह चर्चा की गई।
विशेष शिविर में युवा भारत संगोष्ठी के मुख्य अतिथि ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ सुमोद कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरक रहे है,स्वयंसेवकों को उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।
अतिथि कॉर्डिनेटर मोहित वार्ष्णेय ने युवा संकल्प के लिए प्रेरित किया।
समूह चर्चा में पहले समूह ने विकसित भारत @2047 पर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका,दूसरे समूह ने नशा मुक्त भारत,तीसरे समूह ने डिजिटल साक्षरता,ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कौशल और ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया।चतुर्थ समूह ने स्वच्छता ही सेवा व पर्यावरण संरक्षण,पांचवें समूह ने जल शक्ति,जल संरक्षण व प्रबंधन तथा छठवें समूह ने महिला सशक्तिकरण जागरूकता में एन एस एस स्वयंसेवकों की भूमिका पर व्यापक चर्चा की,सातवें समूह ने दहेज कुप्रथा एक अभिशाप पर चर्चा की तथा चार्ट बनाकर शानदार प्रस्तुतियां दी ।
समूह चर्चा में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले समूहों को सम्मानित किया गया।
अधिशासी अधिकारी डॉ ललित उपाध्याय ने विद्यार्थियों को जीवन में संचार कौशल से आत्मविश्वास बढ़ाने व तनाव प्रबंधन से सफलता पर विचार रखे।
शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन कुमार अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर प्राध्यापक वीरेन्द्र सिंह द्वारा शिक्षा का जीवन में महत्व पर स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
शिविर में स्वयंसेवकों अमन,अजय,भूपेंद्र,अंजलि,राजेश,
किशन,निधि,गौरी,कात्यायनी का विशेष योगदान रहा।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें