Ablivenews
“क्या अलीगढ़ में फिर हुई बाइक लूट… या फिर मामला निकला कुछ और…? एक शिकायत ने पुलिस को दौड़ा दिया, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कहानी ने नया मोड़ ले लिया।”
अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के जलालपुर चौकी अंतर्गत नादा चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अज्ञात लोगों पर बाइक छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
पीड़ित युवक, जो मूल रूप से बुलंदशहर का निवासी बताया जा रहा है और डिबाई से अलीगढ़ नौकरी करने आता है, ने आरोप लगाया कि घर लौटते समय कुछ लोगों ने उसकी बाइक छीन ली।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
लेकिन जांच के दौरान कहानी ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मामला कथित बाइक लूट का नहीं, बल्कि फाइनेंस से जुड़े विवाद का सामने आया है।
अब पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शिकायत के पीछे वास्तविक कारण क्या है और कानून के अनुसार आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल जांच जारी है और अंतिम सच्चाई पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
हर खबर की तह तक… हर सच सबसे पहले… जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।



