Ablivenews
“देश का राष्ट्रीय पक्षी… और दर्दनाक मौत।
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित तस्वीर महल के पास साईं भोजनालय के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक राष्ट्रीय पक्षी मोर कथित तौर पर 33 हज़ार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मोर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और उसे बचाने का प्रयास किया।
हालांकि, लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद मोर की जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
यह घटना एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा और हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास आवश्यक सुरक्षा उपायों को लेकर कई सवाल खड़े करती है।
हर खबर की तह तक… हर सच सबसे पहले… जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।



