Ablivenews
“क्या स्कूल अब पढ़ाई का मंदिर है… या बच्चों के लिए डर की जगह बनता जा रहा है…? अलीगढ़ से एक ऐसा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।”
अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र स्थित जरौली मोड़ के केतन कॉन्वेंट स्कूल का एक कथित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक शिक्षक कथित तौर पर छात्र को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर संदीप चौधरी हैं।
घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि AB LIVE NEWS नहीं करता है। साथ ही, इस मामले में स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षक का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
यदि मामले में शिकायत दर्ज होती है या जांच की जाती है, तो उसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
क्या स्कूलों में अनुशासन के नाम पर बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित है…? इस सवाल का जवाब जांच और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया के बाद ही सामने आएगा।
हर खबर की तह तक… हर सच सबसे पहले… जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।



