अलीगढ़ में देसी शराब के ठेके पर लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

 

Ablivehttps://youtu.be/vY40nRrg4dM?si=2SKNV41wWANp5y3Ynews

“रात की खामोशी… बंद था ठेका… लेकिन चोरों की नजर लाखों के माल पर थी। सुबह जब ताले खुले, तो अंदर का नज़ारा देखकर हर कोई हैरान रह गया।”

 

अलीगढ़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना क्वार्सी क्षेत्र के पटवारी नगला चौकी के पास स्थित एक देसी शराब के ठेके का है।

 

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने देर रात ठेके को निशाना बनाया और वहां से लाखों रुपये कीमत की देसी शराब की पेटियां चोरी कर फरार हो गए।

 

घटना की जानकारी मिलते ही ठेका संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

 

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की वारदात को कितने लोगों ने अंजाम दिया और आरोपी किस रास्ते से मौके पर पहुंचे तथा फरार हुए।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी की इस वारदात का खुलासा कब तक होगा और आरोपी कब तक सलाखों के पीछे पहुंचेंगे… इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *