अलीगढ़ में नमाज़ के दौरान महिला पर तेजाब से हमला, पति पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“जिस हाथ ने दुआ के लिए उठना था… उसी पर दर्द का पहाड़ टूट पड़ा।

रिश्ते जब नफरत में बदल जाएं… तो सबसे गहरे ज़ख्म अपने ही दे जाते हैं।”

 

अलीगढ़ से सामने आई यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है।

 

थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल इलाके में एक महिला पर कथित तौर पर उसके ही पति द्वारा तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला नमाज अदा कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान घरेलू विवाद के बीच पति आबाद ने उस पर तेजाब डाल दिया। यह भी आरोप है कि पत्नी द्वारा पति से काम करने के लिए कहने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

घटना में गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

 

वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

 

एक घर… एक रिश्ता… और एक ऐसा हमला जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई और जांच के नतीजों पर टिकी है।

 

हर खबर की तह तक… हर सच सबसे पहले… जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *