Ablivenews
“मोमोज की खुशबू… या शराब की महफिल…?
अलीगढ़ से वायरल हुआ एक वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है।”
“जहां परिवार बच्चों के साथ खाना खाने पहुंचते हैं… क्या वहीं खुलेआम शराब परोसी जा रही है…? अगर ऐसा है, तो जिम्मेदार कौन…?”
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के लक्ष्मपुर इलाके का बताया जा रहा है।
वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग मोमोज की दुकान पर बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम ढलते ही यहां इस तरह की गतिविधियां शुरू हो जाती हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और परिवारों में नाराजगी है।
यदि वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां सही पाई जाती हैं, तो यह सार्वजनिक स्थल पर कानून और व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला हो सकता है।
अब सवाल यह है…
- क्या वायरल वीडियो के आधार पर जांच होगी…?
क्या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी…?
और क्या सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी…?
फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
हर खबर की तह तक… हर सच सबसे पहले… जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।



