अलीगढ़ में रिश्तों के शक ने रची खूनी साज़िश ! बहु की हत्या का खुलासा पिता पुत्र गिरफ्तार…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“रिश्तों में पनपी नफरत… और फिर एक के बाद एक मौत। अलीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसने कई चौंकाने वाले सवाल खड़े कर दिए हैं।”

 

अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करने का दावा किया है। थाना अकराबाद पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग (देहात) की संयुक्त टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, यह मामला 13 मई 2026 को दर्ज हत्या से जुड़ा है। जांच के दौरान अजयपाल और उसके पुत्र प्रदीप को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अजयपाल ने दावा किया कि उसके बेटे की पत्नी के एक युवक से संबंध होने की आशंका को लेकर वह नाराज था। इसी नाराजगी में उसने अपने बेटे के साथ मिलकर 21 फरवरी 2026 को अपनी बहू की हत्या कर शव छिपाने की बात स्वीकार की है।

 

इसी जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि शिकायतकर्ता के पुत्र सतेन्द्र की 14 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के दौरान विषाक्त पदार्थ की आशंका के चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

 

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में अजयपाल और उसके परिजनों पर सतेन्द्र को जहर देकर मारने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इस मामले में जांच अभी जारी है और बिसरा रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

 

हर खबर की तह तक… हर सच सबसे पहले… जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *