भाजपा का कांग्रेस पर करारा हमला, जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी से पूछे दस सवाल

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर कांग्रेस से तीखे सवाल किए हैं। मैं सोनिया जी को ये कहना चाहता हूं कि कोरोना के कारण या चीन की स्थिति के कारण मूल प्रश्नों से बचने का प्रयास न करें।

BJP national president JP Nadda

भारत की फौज देश की और हमारी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। 130 करोड़ देश्वासी जानना चाहता है कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए क्या-क्या काम किया और किस तरह से आपने देश के विश्वस के साथ विश्वासघात किया है।
कुछ दिन पहले ट्वीट करके राजीव गांधी फाउंडेशन पर प्रश्न उठाए थे, आज पी चिदंबरम कहते हैं कि फाउंडेशन पैसे लौटा देगा। देश के पूर्व वित्त मंत्री जो खुद बेल पर हों, उसके द्वारा ये स्वीकारना होगा कि देश के अहित में फाउंडेशन ने नियम की अवहेलना करते हुए फंड लिया।