
माता के भजनों पर महिलाओं ने किया गरबा नृत्य
सभी को दिए शुभकामना सहित उपहार
अलीगढ़। शारदीय नवरात्रों में सिटी क्लब में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें माता के भजनों पर भारतीय परिधानों में महिलाओं ने गरबा नृत्य किया।
हर वर्ष की भांति गांधीपार्क चौराहे स्थित धीरज पैलेस के सिटी क्लब में आयोजित डांडिया उत्सव में आकर्षक सजावट के मध्य जहां महिलाओं ने एक दूसरे को नवरात्रों और आगामी विजया दशमी की शुभकामनाएं दीं। वहीं, गरबा नृत्य में बड़ चढ़ कर सहभागिया निभाई।
इस दौरान काजल धीरज, दीप्ती शर्मा, नीरू भारती, रीता राठौर, रिचा गुप्ता, नीलम सक्सैना, शालिनी सक्सैना, कोकिला अग्रवाल, नवीना, कविता बंसल, कीर्ति अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, श्रुति गुप्ता, प्रभा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।




