
अलीगढ़: सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण सक्सेना ने रामलीला कमेटी द्वारा और दशहरे के दिन रामलीला ग्राउंड में जो अंडा करी की पार्टी आयोजित की थी उसको समाज के लिए व सनातन धर्म के लिए खतरा बताते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते हुए यह कहा कि पूरा हिंदू समाज इस तरीके के घिनौने कृत्य से आहत हुआ है रामलीला कमेटी जिसमें कुछ लोगों द्वारा एक तरीके से एकाधिकार या कब्जा किया हुआ है उनके द्वारा इतनी पवित्र स्थल पर ऐसा दूषित कार्य किया गया है जिससे पूरे हिंदू समाज में रोष व्याप्त कर दिया है ऐसे घिनौने कृत्य की जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम है आज तो प्रवीण सक्सेना द्वारा मामला आई जी आर एस पोर्टल मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया है साथ ही प्रवीण सक्सेना ने एबी लाइव से यह भी कहा की इस संबंध में एक मुकदमा भी रामलीला कमेटी व संरक्षक मंडल पर कायम करेंगे ताकि ऐसा काम दुबारा न हो, लेकिन दशहरे के दिन शहर के बीचो-बीच इस तरीके के अंडा करी पार्टी ने पूरे अलीगढ़ ही नहीं आसपास के इलाके में हलचल मचा के रख दी है।




