जो सोवत बा उ खोवत बा,जो जागत बा सो पावत बा:-मनोज तिवारी


जो सोवत बा उ खोवत बा,जो जागत बा सो पावत बा:-मनोज तिवारी

(कुमार सावन की रिपोर्ट:-लातेहार)

बरवाडीह/लातेहार:-बरवाडीह के हाई स्कूल के मैदान में भाजपा के द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया था।जिसमें भोजपुरी फ़िल्म एवं संगीत सम्राट सह दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने शिरकत की।

बताते चले कि मनिका विधानसभा से भाजपा के उमीदवार राघुपाल सिंह पक्ष भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी जनसभा को संबोधित किया।
इससे पहले हजारों लोग मनोज तिवारी का इंतजार कर रहे थे।
आते ही दिल्ली सांसद अपने चिर-परिचित अंदाज में लोंगो से मुक़ातिफ हुये।बरवाडीह के उपस्थित जनसमूह ने भी दिल खोल कर अपने चहिते कलाकार सह दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का स्वागत किया।

मनोज तिवारी के मंचासीन होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वरी सिंह ने माला पहना कर,उनका विधिवत स्वागत बरवाडीह भाजपा की ओर से किया।

जनसभा दो-चार होते हुए मनोज तिवारी ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों से रूबरू हुये,अपने तुरंत छंद बनाने की कला एवं उसे सुरों में ढालने की कला से लोगों को गानों के माध्यम से जीवन का सार बताया।श्री तिवारी ने कहा “जो सोवत हे, सो खोवत है!
जो जगत हे, सो पावत हे!”

आगे उन्होंने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश हित मे फैसले लेने से नही हिचकती।
चाहे कश्मीर 370 का मामला हो या अयोध्या में राम मंदिर मामला।
केंद्र की भाजपा सरकार जो वादा भारत की जनता से किया उसे पूरा किया।
उसी तरह झारखंड की रघुवर सरकार ने झारखण्ड चहुँमुखी विकास किया।यह विकास इस लिए संभव हो पाया क्योंकि आपने पिछली चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाई,नही तो झारखंड के स्थापना के बाद यहाँ की जनता इन 19 सालो में 9 मुख्यमंत्री देख चुके है।
ये ऐसे लोग थे,जो सत्ता को मलाई समझकर खाते थे।ऐसे लोगों के दिन अब लद गये।

जनसभा को वर्तमान मनिका विधयाक और इस बार मनिका विधानसभा से भाजपा के उमीदवार रघुपाल सिंह ने संबोधित करते हुए,जनता के सामने अपनी बात रखी।

मंच पर जिला अध्यक्ष अमित नाथ,जिला महामंत्री जयवर्द्धन सिंह,जिला बिस सूत्री अध्यक्ष रामधनी यादव,जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ध्रुव पांडेय,चतरा नमो ऐप्प संयोजक दिलीप यदुवंशी आसीन थे।मंच का संचालन विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *