अध्यक्ष पर राजीव व महामंत्री पद पर रजत का काबिज

अध्यक्ष पर राजीव व महामंत्री पद पर रजत का काबिज
दुद्धी/सोनभद्र : भाउराव देवरस राजकीय
स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में रविवार को अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार ने प्रतिद्वंद्वी सत्यम सोनी को 108 मतों से परास्त कर निर्वाचित हुए।उपाध्यक्ष में राहुल कुमार को 399 मत मिले वही प्रतिद्वंदी राजन सोनी को 123 मतो से पराजित किया। इसी तरह महामंत्री पद पर रजत राज ने आलोक को 171 मत के अंतर से हराकर चुनाव जीत लिया। वही कला संकाय में अनुष्का सिंह 489 मत वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि में वर्षा कुमारी 80 मत विज्ञान संकाय प्रतिनिधि लल्लन सिंह 43 मत पाकर विजयी घोषित हुए। पदाधिकारियों को प्राचार्य डा.निलंजन जीते हुए सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे चुनाव प्रवेक्षक रामजीत यादव निर्वाचन अधिकारी डॉ.मिथलेश गौतम डॉक्टर विवेकानंद की निगहबानी में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। पांच बूथों पर दोपहर दो बजेतक 1697मतदाताओं में से 939 छात्रों ने अपने
मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें कुल 660छात्रा और279 छात्र निर्वाचन प्रकिया में शामिल हुए। बीए व एमएप्रथम वर्ष के बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई। छात्रों से अधिक छात्राओं में उत्साह देखनेको मिला।शाम ठीक चार बजे महाविद्यालय व स्थानीय प्रशासन की देखरेख में पांच टेबल पर एक साथ मतगणना शुरू हुई। परिणाम की जानकारी देते हुए निर्वाचनअधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार कुल 345व सत्यम सोनी को 237 मत मिले।इसी प्रकार ,महामंत्री के लिए रजत राज को 378 आलोक कुमार को 207 मत प्राप्त हुए। इस मौके पर डॉ आरजू सिंह, डॉ अजय कुमार, डॉ राकेश कनौजिया डॉ रामसेवक के साथ काफी संख्या में कालेज प्रशासन के लोग मौजूद थे। पुलिस छावनी में रहा तब्दील महाविद्यालय परिसर रविवार को पीजी कालेज के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। परिसर के मुख्य गेट से लगभग सौ मीटर पूर्व ही सर्मथकों को रोकने की व्यवस्था की गई थी। इसकेअलावा महाविद्यालय परिसर के सामने वाली मार्ग पर यातायात
भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।वही किसी भी हालात से निबटने के लिए सीओ संजय वर्मा महाविद्यालय में बैठकर समूचे
गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। वही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व विंढमगंज एसओ समेत अन्य
कई उपनिरीक्षक राम बच्चन वरिष्ठ उप निरीक्षक वंशनरायण यादव लाल बहादुर के साथ काफी संख्या में सुरक्षा बल परिसर में चक्रमण करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *