पीने के पानी के लिए मुसहर बस्ती की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पीने के पानी के लिए मुसहर बस्ती की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

डिजिटल इंडिया न्यूज़ 24 x7LiVE-
जिला संवाददाता-मुकेश द्विवेदी (राबर्ट्सगंज / सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)

नगवां विकास खण्ड के खलियारी गांव में पीने के पानी के लिए मुसहर बस्ती की महिलाओं ने प्रदर्शन किया।बतादें कि मुसहर बस्ती में एक सरकारी हैंडपंप मे ग्राम पंचायत द्वारा समरसेबल लगा हुआ है जिससे मुसहर बस्ती के लोग पानी पीते थे।लेकिन लगभग छः महीने से समरसेबल खराब हो गया है।जिसके लिए मुसहर बस्ती के लोग ग्राम प्रधान के दरवाजे पर चक्कर काटते काटते थक गए।आजिज आकर महिलाओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।ग्राम विकास अधिकारी राम इकवाल से दूरभाष पर जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसको बनवाने को लेकर मैं भी प्रधान से कई बार कह चुका यहां तक कि समरसेबलबनवाने की खर्च भी प्रधान के भाई पप्पू लेलिया है क्यो नही बनवा रहा है मुझे भी समझ मे नही आ रहा है।अगर समरसेबल नहीं बना है तो प्रधान की लापरवाही है।प्रदर्शन करने में मूटूनी.सनीचरी. संजीरा.मुन्नी. सुकली. समरजिया.हीरावती. कलावती. पचुई.सुधनी.जुठन इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *