वृक्षारोपण कार्य हुआ कार्यक्रम संपन्न

वृक्षारोपण कार्य हुआ कार्यक्रम संपन्न

ओबरा सोनभद्र आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओबरा तापीय विद्युत ओबरा परिसर में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त अवसर इकाई के कमांडेंट हृदय शंकर शर्मा, उप कमांडेंट/अग्नि श्री ओ. राजेंद्रा, सहायक कमांडेंट श्री आर पी सिंह के अलावा निरीक्षक/ कार्य आर.सी.मिश्रा,

आर.के.सिंह तथा अन्य सुरक्षा बल के उपस्थिति में वृक्षारोपण हुई।औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ने अपने कैंपस में 136 वृक्ष लगाए। वृक्षारोपण के बाद बल सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री हृदय शंकर शर्मा कमांडेंट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ओबरा ने बताया कि देश में औद्योगिक के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित रखना आवश्यक है तथा इस दिशा में वृक्षारोपण भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2020 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ओ.टी.एच.पी.पी. इकाई द्वारा 2200 पौधों को विभिन्न स्थानों पर लगाने का प्रस्ताव है।


सोनभद्र ओबरा से दिनेश उपाध्याय की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *