ब्रेकिंग न्यूज़:- मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का निधन, मुंबई की मिट्टी में हुईं सुपुर्द-ए-ख़ाक

ब्रेकिंग न्यूज़:- मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का निधन, मुंबई की मिट्टी में हुईं सुपुर्द-ए-ख़ाक
डिजिटल भारत न्यूज़ 24 x7LiVE- उप संपादक-चन्द्रशेखर प्रसाद

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया है। सरोज खान को पिछले कुछ समय पहले उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में शिकायत थी। हालांकि कुछ दिन बाद ही वो ठीक हो गई थीं और अपने घर वापस आ गई थीं। लेकिन एक उनकी तबीयत एक बार फिर ख़राब हुई। कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज ख़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन के बाज सुबह सात बजे परिवार वालों ने उन्हें मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-ख़ाक किया। तीन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करवाया जाएगा।


आपको बता दें कि फ़िल्म इंडस्ट्री में डांस का जलावा दिखाने वाली सरोज ख़ान का असली नाम निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचरर सोहनलाल से ही शादी की थी। वहीं, अगर करियर की बात करें, तो सरोज ने आखिरी बार कलंक फ़िल्म बतौर कोरियोग्राफार काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरनी डांसर को अपने कला से नवाज है।

Saroj Khan Death News Live Updates:-

– सरोज ख़ान को मुंबई की मिट्टी में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब सुबह 7 बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सरोज ख़ान को दफनाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में करीबी और परिवार के लोग शामिल हुए। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सरोज ख़ान की बेटी सुकैना ख़ान ने बताया कि तीन दिन बाद प्रार्थना रखी जाएगी।

– सरोज ख़ान का अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया था। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

– सरोज ख़ान के लिए आखिरी समय उतना अनकूल नहीं रहा। कभी लगातार फ़िल्में करने वाली सरोज ख़ान के पास करियर के आखिरी पड़ाव पर कोई काम नहीं बचा था। इस बात खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। कुछ समय पहले सलमान ख़ान उनकी मदद के लिए आगे भी आए थे।

– सरोज ख़ान ने अपनी करियर में कई शानदारा फ़िल्में की। बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली सरोज ख़ान की आखिरी फ़िल्म कलंक रही। इस फ़िल्म में उन्होंने अपनी फेवरेट स्टूडेंट माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया।

– सरोज ख़ान के जाने से फ़िल्म इंडस्ट्री को काफी गहरा झटका लगा है। एक के बाद एक आ रही दुःखद ख़बर से फ़िल्म इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। सरोज ख़ान के जाने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि दे रहा है। एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सरोज खान जी की निधन के खबर से सदमे में हूं। उनके जाने से एक युग समाप्त हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ पढ़िए पूरी ख़बर-

– कोरोना वायरस की वजह से मुंबई के हालात देखते हुए सरोज ख़ान का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। कोरियोग्राफर का पार्थिव शरीर हॉस्पिटल से सीधा मिड चौकी चारकोप कब्रिस्तान ले जाया गया है।

आपको बता दें कि सरोज ख़ान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। सरोज ख़ान का असली नाम निर्मला नागपाल था। लेकिन बाद में सरोज ख़ान ने इस्लाम कुबूल किया और अपना नाम सरोज ख़ान रख लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *