चोपन के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेश ताऊ का निधन
संवाददाता:- विकास कुमार (चोपन सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)
चोपन /सोनभद्र प्रीतनगर स्थित नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेश ताऊ का शनिवार की देर रात हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। निधन की अचानक जानकारी होने की सूचना पर सभी एक बार स्तम्भ रह गए।
इस बात की जानकारी होते ही चोपन नगर के अलावा राबर्ट्सगंज, ओबरा से भी लोग उनके घरों पर पहुंचे रहे। घटना की जानकारी होते ही चोपन ब्लाक प्रमुख बबली, चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम समेत वरिष्ठ नागरिक व आमजन घर पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस पहुंचाया।