शशांक बने कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष..

शशांक बने कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष..


डिजिटल भारत न्यूज़24x7LiVE- संवाददाता- दिनेश कुमार उपाध्याय (ओबरा/सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)

ओबरा। राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक द्वारा जनपद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष पद पर शशांक शुक्ला की नियुक्ति की गई है।साथ ही श्री पाठक ने कहा कि संगठन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला महासंघ की ओर से श्रमिकों के हित तथा उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार कार्य करेंगे।

इस दौरान संगठन के नवागत जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद सोनभद्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां की भौगोलिक स्थिति ठीक ना होने के चलते लोग खेती से वंचित हैं।

साथ ही ग्रामीण अंचलों में ज्यादातर मजदूर निवास करते हैं।रोजी रोजगार के लिए यहां के मजदूर जनपद सोनभद्र के कल कारखाने खनन क्षेत्र आदि स्थानों पर कार्य करने के साथ अन्य जनपदों में भी रोजी रोजगार हेतु जाते हैं। ऐसी दशा में प्रायः यह मिलता है, कि मजदूरों की सुरक्षा, उनके वेतन तथा उनको मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता है।संगठन द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हित कर मजदूरों को उनका हक दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *