पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,जनता को दी समझाइस—
डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (सत्येन्द्र तिवारी/नैनपुर/मण्डला/ मध्य प्रदेश)
नैनपुर- कोरोना के समय ओर लॉक डाउन के चलते तीन जिलों से लगा नैनपुर थाना छेत्र अलर्ड मोड़ पर है।पुलिस के द्वारा लोगों को नियमो का पालन करने की समझाइस दी जा रही है और नियमो का पालन ना करने पर या नियम तोड़ने पर पुलिस के द्वारा नियमो के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।
मण्डला जिला के एक्टिव पुलिस कप्तान श्री दीपक शुक्ला जी के कुशल दिशा निर्देशन के बाद नैनपुर पुलिस के द्वारा नगर के मुख्य मरगों में होते हुए फ्लैग मार्च किया गया और जनता को मास्क लगाने,लॉक डाउन के नियमो का पालन करने की हिदायत दी गई।एस डी ओ पी आकांक्षा चतुर्वेदी जी,टी आई आर एम दुबे जी,एस डी एम सु श्री वैशाली जी,तहसीलदार श्री शांति लाल विश्नोई जी, ओर समस्त पुलिस स्टाफ के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया गया।जिला कलेक्टर मण्डला श्री मति हर्षिका जी के कुशल मार्गदर्शन में नगर में शांति बनाने और नगर में सोहाद्रता का माहौल बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया।