जिले में शुरू हुई बस सेवा, खुले होटल, रेस्टोरेंट व सैलून

जिले में शुरू हुई बस सेवा, खुले होटल, रेस्टोरेंट व सैलून
डिजिटल भारत न्यूज़ 24x7LiVE सह संस्थापक एवं सह संपादक- चंद्रशेखर प्रसाद
गढ़वा :
राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में मंगलवार से जिले में बस सेवा शुरू हो गई। सोनपुरवा स्थित बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हो गया। वहीं 5 माह के बाद बस स्टैंड में रौनक देखने को मिली। यात्री बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड में नजर आए तथा लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बसों का संचालन शारीरिक दूरी के अनुपालन मास्क के उपयोग सैनिटाइज आदि के साथ शुरू किया गया।

हालांकि पहले दिन रांची के लिए एक तथा भवनाथपुर, श्रीबंशीधर नगर समेत अन्य स्थानों के लिए सीमित संख्या में बसे चलीं। इस संबंध में बस कर्मचारी संघ के महामंत्री शैलेश गौरव ने बताया कि पहले दिन सीमित संख्या में बसों का परिचालन शुरू हो सका है। बुधवार से रांची की 3 बसें व अन्य बसें भी चलाई जाएंगी तथा इसकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। धीरे-धीरे यात्री भी यात्रा करने यहां पहुंचने लगेंगे उसके अनुसार बसों की संख्या में बढ़ाई जाएगी। बसों का संचालन नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन के साथ-साथ शारीरिक दूरी एवं सीट के अनुसार आधे यात्रियों के साथ बस का संचालन किया जा रहा है। बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को मास्क लगाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को यात्रियों की संख्या बहुत की कम रही। रांची गई बस में रांची के लिए एक तथा मेदिनीनगर के लिए दो सवारी ही मिले। वहीं सोमवार से जिले में सैलून व ब्यूटी पार्लर भी खुल गए हैं। इनमें भी नियमों का अनुपालन करते देखा गया । सैलून व ब्यूटीपार्लर में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। साथ ही टिशू पेपर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं पहले दिन होटलों में बहुत कम संख्या में ग्राहक पहुंचे। होटल संचालक ग्राहकों के इंतजार करते देखे गए। धीरे-धीरे होटल व्यवसाय में भी सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *