ग्राम पंचायत मिश्री में रामलीला का उद्घाटन

संवाददाता- ब्लाक रिपोर्टर – विमलेश कुमार (कोन/सोनभद्र/उत्तर-प्रदेश)
ग्राम प्रधान मिश्री के  नन्दकिशोर जायसवाल  ने मिश्री में  शनिवार को  रामलीला का उद्घाटन किया। इस दौरान पहले दिन राम जन्म महोत्सव का मंचन किया गया।

मिश्री में समाजिक  कार्यकर्त्ता विजयशंकर जायसवाल  ने लोगों से राम के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि आज लोग राम के आदर्शों से विमुख होते जा रहे हैं। इसके कारण समाज में भ्रष्टाचार तथा अपराध बढ़ गए हैं। जिस प्रकार से भगवान राम अत्याचारी रावण को दण्ड दिए है उसी प्रकार मिश्री के जनता को जगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप इस रामलीला से प्रेरणा लीजिये और मिश्री पंचायत का विकास चाहते है तो रावण जैसे ब्यक्ति को समाप्त करना होगा |राम के आदर्श जीवन को लोग अपनी जीवन शैली से जोड़ें तो समाज में सुख तथा शांति कायम हो जाएगी। 

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कचनरवा अरुण कुमार कन्नौजिया ने कहा कि आज भी मिश्री पंचायत के लोग मुझे अपना समझते है , यहाँ आज भी लोगों में  शिष्टाचारिकता है ये मुझे देखने को मिलता है |

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जमुना सिंह  ने बताया कि पहले दिन मंगल वंदना के बाद राम जन्म महोत्सव का मंचन किया गया। उन्होंने कहा कि पहले दिन भारी संख्या में लोग रामलीला देखने आए। इस मौके पर  डिजिटल भारत न्यूज 24X7 के सह संस्थापक चंद्रशेखर प्रसाद , रामऔतार कन्नौजिया , श्यामदेव , सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ कुशवाहा , सुदामा शर्मा, भगवानदास , अरुण कुमार डीलर ,उपेन्द्र दूबे , इत्यादि लोग फीता काट कर शुभारम्भ किया  तथा रामलीला कमेटी के डायरेक्टर   संजय जायसवाल ने  संचालन किया ,सभी पात्रो को एक गमछा देकर सम्मानित किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *